Update 14 July

खोरी अपडेट (143)

14-07-2022

जिंदाबाद दोस्तो

14 जुलाई 2021 को 14 बुलडोजरो ने खोरी गांव को तोड़ना शुरू किया था।

साल भर में बहुत सारे लोग सदमे व तनाव के कारण मारे गए हैं। कल भी ऐसी एक मृत्यु हुई।

साल भर में लोगों को सिर्फ घरों की तोड़फोड़, झूठे मुकदमे, पुलिस द्वारा मारपीट मिली है। अदालत में सभी मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया गया। किंतु सरकार ने अदालती आदेशों को अपनी तरह से इस्तेमाल किया है।

अन्याय के एक साल होने पर टीम साथी द्वारा दो जगह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किए गए।

पहला प्रदर्शन
बदरपुर मेहरौली रोड पर, खोरी गांव से उजाड़ें गए उन लोगो ने किया जो अब किराए पर रहते है। उन्होंने सवाल किया की साल भर हो गया उजाड़ें हुए। अब तक बसाया नहीं। न्याय कब होगा?

दूसरा कार्यक्रम
दिल्ली हरियाणा की सीमा पर नई बनी दीवार पर खड़े होकर साथियों ने नारा दिया “14 जुलाई 2021 को नहीं भूलेगे, अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे, खोरी गांव जिंदाबाद! जिंदाबाद!!, अपना हक लेकर रहेंगे, आज नहीं तो कल।

साथियों ने संघर्ष के लिए आवाज उठाई और प्रतीक के रूप में दीवार पर मोमबत्तियां जलाई।
साल भर में जिनकी मृत्यु किसी सदमे, किसी तनाव के कारण हुई, वह एक प्रकार से सरकार की गलत नीतियों द्वारा हत्या है।

उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखा गया। संघर्ष के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

खोरी गांव के साथ और सहयोग में

टीम साथी