Update 27 June (1)

खोरी अपडेट (136)

27-06-2022

जिंदाबाद दोस्तों!

दो जरूरी सूचनाये!

ई पोर्टल पर जिन्होने पहले फार्म भरे थे उनकी सुनवाई नगर निगम राधा स्वामी में 20 जून से चल रही है।

काफी लोग ऐसे है जो कि 20 जून से और 25 जून तक राधा स्वामी नहीं पहुंच पाए। इन सब के लिए नगर निगम ने 29 जून की तारीख दी है। तो वे 29 तारीख को जा करके अपने कागजात जमा करा सकते हैं।

ध्यान दीजिए यह सिर्फ और सिर्फ ई पोर्टल पर जिन्होने पहले फार्म भरे थे उनके ही बारे में बात है। और वे अगर भरते है तो वे सरकारी की लिस्ट में आएंगे। तो कभी भी उनके लिऐ कुछ किया जा सकता है।

एक बात और है कि इसके अलावा जो भी कागज अभी कहीं भी भरवाये जा रहे हैं। उनके कागजातों की कोई सरकारी अहमियत नहीं है। जो भी काम होगा वह सिर्फ सरकारी काम से ही हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से ही हो सकता है।

कोई दूसरा नया मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में नहीं दाखिल हुआ है।

जो लोग भी आपसे जगह जगह फोटो और कागज ले रहे हैं। ये बात वो भी जानते है। उनके फार्म भरवाने का खोरी गांव के पुनर्वास से या जमीन देने से कहीं कोई मतलब नहीं है। कोई अपने घर से जमीन नही दे सकता।

टीम साथी ने साल भर से लोगों को सारी जानकारी देनी शुरू की थी। बाकी जिन लोगो ने कभी जानकारी नहीं दी। उनसे सावधान हो जाइए।

जिसका भी घर टूटा है हम उसके साथ है। जो भी करेगें उसकी पूरी जानकारी सबको देगें। जो जानकारी नही देते उनसे प्रशन जरूर पूछेंगे।

कृपया उस नेता का नाम हमे बता दीजिएगा जो 14 जुलाई 2021 की तोड़फोड़ में या बीच में आपके साथ था। या उसने कोई मदद की हो।

इसलिये जिनके नाम लिस्ट में आए हैं वे लोग जाकर राधा स्वामी में अपनी कागज जमा करें।

और जो 20 से 25 जून तक नही करा पाए वो 29 जून को जाकर कागज जमा करा दें।

यह एक आखरी मौका होगा।

एक दूसरी सूचना ये है की 320 लोगों के बैंक खाते की डिटेल सही नहीं है। उनको भी जाकर नगर निगम के दफ्तर में जाकर अपनी बैंक डिटेल जमा करानी होगी ताकि उनके 12,000 रुपए और बाकी पैसे आ सकें उस लिस्ट को हम आज 27 जून की शाम को भेजेंगे।

टीम साथी के कार्यकर्ता राधा स्वामी में मदद के लिए अलग से बैठे मिल जायेंगे।

सही पूरी जानकारी के लिए पढ़ते रहिए, सुनते रहिए खोरी अपडेट।

हजार की लडाई जीती है! हजारों की लड़ाई जीतेंगे!!

टीम साथी