खोरी अपडेट (137)
27-06-2022 की शाम
जिंदाबाद दोस्तों!
नगर निगम फरीदाबाद ने 320 एक लोगों की लिस्ट जारी की है।
जिन लोगों के नाम 1009 की लिस्ट में थे और उनकी बैंक की डिटेल सही नहीं थी। इसलिए इस लिस्ट में जिनके नाम हैं उन सभी को अपने बैंक डिटेल नगर निगम फरीदाबाद में जाकर जमा करानी होगी। हम पता व लोकेशन भी साथ में भेज रहे हैं।
ताकि आप लोगों के पैसे जल्दी आ सके।
नगर निगम का पता : –
98R2+M6W, नरेला राजीव नगर, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद, हरियाणा 121001
बाकी लोग जिन्होंने पहले ई -पोर्टल पर भरा था और 1009 की लिस्ट में उनके नाम नहीं आए थे। वे राधास्वामी में जाकर के अपने कागजात जरूर जमा कराएं। जिस दिन आपका नंबर आए । ताकि आप लोगों को भी आर्थिक सहायता मिल सके।
टीम साथी के कार्यकर्ता राधा स्वामी में मदद के लिए अलग से बैठे मिल जायेंगे।
कृपया फोन मत कीजिए हमारे सभी अपडेट में पूरी जानकारी लिखकर के और बोलकर बताई जा रही है।
सही पूरी जानकारी के लिए पढ़ते रहिए, सुनते रहिए खोरी अपडेट।
हजार की लडाई जीती है! हजारों की लड़ाई जीतेंगे!!
टीम साथी