खोरी अपडेट (135)
23-06-2022
जिंदाबाद दोस्तों!
लगभग 5813 लोगों ने ई पोर्टल या राधास्वामी में अपने कागजात जमा कराये थे।
- उनमें से 1009 लोगों को नगर निगम फरीदाबाद ने आर्थिक सहायता और डबुआ के फ्लैट के लिए सही माना था।
- जिन लोगों को अभी आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है उसके लिऐ प्रयास जारी हैं।
- आपको हमने बताया हुआ है कि नगर निगम 20 जून से 29 जून तक इन्हीं लोगों की सुनवाई करेगी।
- आपने यादि ई पोर्टल पर या राधास्वामी में फार्म भरा था और आपका नाम नहीं आया तो अभी आप खोरी अपडेट अंक 132 पूरा ध्यान से पढ़ लीजिए, सुन लीजिए व समझ लीजिए।
- जिनके फार्म पहले नगर निगम ने रिजेक्ट कर दिए थे उनकी ही दुबारा सुनवाई है।
- तो वही लोग खोरी गांव से संबंधित अपने सभी कागजात इस बार जमा करा दीजिए। आधार कार्ड चाहे दिल्ली का भी हो सकता है।
- कोई नया फार्म नहीं भरा जा रहा है कोई नए सिरे से कागजात नहीं हुई जा रहे हैं।
- जिन्होंने सरकार के पास पहले कागजात नहीं जमा कराए थे। उनके लिए टीम साथी बाद में अलग से प्रयास करेगी। अभी केस चालू है।
टीम साथी के कार्यकर्ता राधा स्वामी में मदद के लिए अलग से बैठे मिल जायेंगे।
सही पूरी जानकारी के लिए पढ़ते रहिए, सुनते रहिए खोरी अपडेट।
हजार की लडाई जीती है! हजारों की लड़ाई जीतेंगे!!
टीम साथी