खोरी अपडेट
दोस्तों जिंदाबाद!!
हम सुरक्षित रहें और स्वस्थ रहें तभी अपने साथ हुए अन्याय को उजागर कर पाएंगे दुनिया के सामने ला पाएंगे।
टीम साथी, बस्ती सुरक्षा मंच के साथ मिलकर कल रविवार, 16 जनवरी, 2022 को एक वैक्सीन कैंप लगा रहे हैं। यह छोटी सी मगर बहुत गंभीर सूचना आपके लिए है। जिन्होंने एक वैक्सीन लगवा ली है वह दूसरी लगवाए। जिन्होंने एक भी नहीं लगवाई है। उनको पहली वैक्सीन लगाई जाएगी।
ध्यान रखने की बात:
कोवैक्सीन में 28 और कोविद्शील्ड 84 दिन अंतर होना चाहिए। दोनों तरह की वैक्सीन कैम्प में उपलब्ध होंगी।
कैम्प में कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी व मास्क भी उपलब्ध होंगे।
सरकारी डॉक्टर और हमारे कार्यकर्ता उपलब्ध रहेंगे।
कैम्प का स्थान:- ख़ोरी गांव व दिल्ली के बॉर्डर के पास मकान नंबर डी 296 सी, गली नंबर 11 चुंगी नंबर 3, चक्की के पास (लाल कुआं)
कैम्प का समय:-
रविवार ,16 जनवरी, 2022
सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
लॉकडाउन के बावजूद भी यह सरकारी कैंप जिलाधिकारी के नोटिफिकेशन के साथ लगेगा। आप कृपया अपने साथ अपना आधार कार्ड जरूर लाएं।
आपकी सहयोग में
टीम साथी