ख़ोरी अपडेट
03-11-2021
जिंदाबाद!
साथियों
दीपावली की शुभकामना कहना बहुत कठिन है। मगर फिर भी हमारा यह संकल्प तो है कि हम वह दिन लाएंगे जब फिर हमारा घर होगा और फिर से हम अपने घर में दिवाली, छठ, ईद, क्रिसमस, प्रकाश पर्व सब कुछ मनाएंगे।
फिर भी हम कल जहां भी होंगे अपने खोरी गांव के घर के नाम पर एक दिया जरूर जलाएंगे।
टीम साथी कल शाम 5 बजे भविष्य से अंधेरा हटाने के संकल्प के साथ दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दीप जलाएंगे। सबके अधिकार के संघर्ष का संकल्प लेंगे।
हां! साथी कल भी बिलाल मस्जिद की तरफ दोपहर से ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए बैठेंगे।
खोरी गांव के सहयोग में
टीम साथी