Update 15 October 2021, Part 1

ख़ोरी अपडेट
15-10-2021

जिंदाबाद साथियों!

त्योहारों का मौसम है और हमारे घर तोड़ दिए गए। फिर भी हमारा मनोबल अभी जिंदा है। मेहनत करने वाला कभी हार नहीं मानता। यह सब आप लोगो की जिंदगी से सीखने को मिलता है। बुराई के खिलाफ अच्छाई का युद्ध चालू है। हमें जीत मिलेगी यह दशहरे का संदेश भी है।

अभी ई पोर्टल पर 3540 टोकन नंबर तक फार्म भर गए है। व्यक्तिगत रूप से या किसी के भी द्वारा इकठे राधास्वामी में या नगर निगम के दफ्तर में जो फार्म दिए गए हैं उनको जोड़ा जाए तो यह संख्या और भी ज्यादा होगी।

यहां एक बात आपको फिर से ध्यान दिला दे जब हम अपने फॉर्म भरते हैं तो यह डबुआ कॉलोनी के फ्लैटों को खरीदने की बात नहीं है।  हम खोरी गांव में रहते थे इस अधिकार को सिद्ध करने की बात पहले है। 

टीम साथी के कार्यकर्ता कई जगह लगातार ई पोर्टल पर फार्म भरने में मदद कर रहे हैं। आपको कहीं कोई दिक्कत आती है कृपया आप संपर्क करें। ई पोर्टल पर अपना फार्म जरूर भरें।

सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्वास के मुद्दे पर अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को है। तब तक का समय और भी कठिन है। हमें बहुत शांति और धैर्य से आज की परिस्थिति का सामना करना होगा। हम न्यायपालिका से न्याय की उम्मीद रखते हैं।

हम सब  शांतिपूर्ण तरह से अपने हक के लिए काम करते रहेंगे।

खोरी गांव के सहयोग में

टीम साथी