Update 6 October 2021

खोरी अपडेट
06-10-2021

साथियों जिंदाबाद!

अदालत में पुनर्वास के लिए पात्रता के मुद्दे पर अगली सुनवाई शुक्रवार 8- 10- 2021 को है।
हमारी कोशिश है कि हरियाणा सरकार पुनर्वास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाए। ताकि सभी लोग पुनर्वास के हकदार हो सके।
आप कृपया अपना और अपने साथियों का, पहचान वालों का, गली मोहल्ले और जो भी जहां भी आप का संपर्क है उनको ई-पोर्टल पर फार्म भरने में मदद कीजिए।

https://faridabad.nic.in/faridabad-rehabilation-proforma/
( अगर यह लिंक यहां नीला  ना दिखाई दे तो कॉपी करके कहीं और पेस्ट कीजिए और खोल दीजिए)

टीम साथी के कार्यकर्ता जब भी समय मिलता है, फार्म भर रहे हैं। 

साथी धर्मेंद्र, अनिकेत व कार्यकर्ता — ठेके वाली गली पर उपलब्ध है। 3:00 बजे के बाद ट्रांसफार्मर चौक पर धर्मेंद्र बैठेंगे।

ई पोर्टल पर फॉर्म भरने में कोई खर्चा नहीं है। कोई पैसा भी नही जा रहा है।
*
साथ ही कृपया नीचे दिया वॉइस नोट भी सुन लीजिए। तो जिनके फार्म फुलवा बहन के पास थे। वह भी कृपया ई पोर्टल पर तुरंत भर दे।*

फार्म भरने पर हमारी पात्रता यह सिद्ध होगी की हम ख़ोरी गांव की रहने वाले है।

जो भी संगठन आदि पहले फार्म भरने के लिए लोगों से कागजात इकट्ठे कर रहे थे। कृपया वह भी अपने कार्यकर्ताओं को इस काम पर लगाएं ताकि ई पोर्टल पर जल्दी से जल्दी फार्म भरे जा सके।

खोरी गांव की सहयोग में

टीम साथी