खोरी अपडेट (110)
06-04-2022
जिंदाबाद दोस्तों
पंजाब भूमि संरक्षण कानून, 1900) यानी पीएलपीए पर सर्वोच्च अदालत में सुनवाई समाप्त हो चुकी है। इस पर निर्णय सर्वोच्च न्यायालय बाद में सुनाएगा।
मगर यह कानून क्या है? ख़ोरी गांव के लोगों पर इस कानून का क्या असर हुआ? किस तरह भेदभाव हुआ ? इस पर एक छोटी सी फिल्म “तोड़ा क्यों?” टीम साथी की ओर से बनाई गई है। जिसको हम चुंगी नंबर 3 के पास, हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली की तरफ दिखाएंगे। आप सभी लोग जरूर आएं।
दिन समय:- 7 अप्रैल बृहस्पतिवार की शाम 7:00 बजे तक आ जाए। कुछ चर्चा भी होगी।
7:30 पर फिल्म का पहला शो फिर थोड़ी चर्चा और उसके बाद 8:00 बजे दोबारा फिल्म दिखाएंगे और चर्चा करेंगे।
दोनों समय नवरात्र के उपवास और रोजा इफ्तारी के समय को ध्यान में रखकर रखे गए हैं।
आइए! देखिए और जानिए। संघर्ष बहुत लंबा है इसलिए सबको कानूनो को भी जानना जरूरी है।
आगे की जानकारी के लिए पढ़ते रहिये, सुनते रहिए ख़ोरी अपडेट।
खोरी गांव के साथ और सहयोग में
टीम साथी