खोरी अपडेट (107)
25-03-2022
जिंदाबाद साथियों
17 जनवरी को एमसीएफ ने जिनको आर्थिक सहायता व डबुआ कॉलोनी के फ्लैट के लिए पात्र माना था उन 1403 लोगो की लिस्ट जारी की थी।
उसके बाद 7 मार्च से अब तक 402 लोगों की लिस्ट जाहिर की थी। जिनके बैंक में ₹12000 भेजा गया है। वो लिस्ट हमने आपको ख़ोरी अपडेट संख्या 106 में भेजी थी।
यह लिस्ट जिस पर नंबर 5 लिखा हुआ है, 489 लोगों की है। जिन्होंने अपने बैंक की जानकारी अपने शपथ पत्र में नहीं दी थी। इन लोगों को अपने बैंक खाते की जानकारी नगर निगम को देनी होगी। इसके लिए एनसीएफ ने नगर परियोजना अधिकारी, श्री द्वारका प्रसाद, (मोबाइल नं० 8168914845) को जिम्मेदारी दी है।
हमने पहले भी बताया कि अगर आपका किसी बैंक में खाता नहीं है तो तुरंत खाता खोलना होगा। नगर निगम अधिकारी इसमे भी मदद करेंगे। डाकघर में भी खाता खोला जा सकता है वह भी माना जाएगा।
आगे की जानकारी के लिए पढ़ते रहिये, सुनते रहिए ख़ोरी अपडेट।
खोरी गांव के साथ और सहयोग में
टीम साथी