खोरी अपडेट (95)
19-02-2022
दोस्तों जिंदाबाद!!
ई श्रम कार्ड की सरकारी योजना के बारे में आपको मालूम ही होगा।
खोरी गांव में जिनके घर तोड़े गए उनके लिए टीम साथी ने तय किया है कि हम उन सभी को ई श्रम कार्ड बिना किसी खर्च के बना कर देंगे।
इसके लिए रविवार 20 फरवरी से यह प्रयास चालू किया जाएगा।
स्थिति और लोगो की जरूरत के हिसाब से बाकी चीजे फिर तय करके बताएंगे।
स्थान : दिल्ली साइड में बॉर्डर पर, पहले वाली बिलाल मस्जिद की चढ़ाई के पास
समय : रविवार, 20-2-2022
दोपहर 12 से 4 बजे तक
आइए और बिना खर्च के श्रम कार्ड बनवाएं।
ख़ोरी गांव के साथ और सहयोग में
टीम साथी