Update 25 December 

ख़ोरी अपडेट

25-12–2021

जिंदाबाद!
साथियों

मैरी क्रिसमस!
हमारे खोरी गांव की यही खूबसूरती रही है कि सभी धर्मों के लोग यहां प्रेम से रहते रहे हैं। ख़ोरी गांव में आज खूब हलचल होती। 
क्रिसमस का त्यौहार चर्च में भी मनाया जाता और बाहर भी लोग शामिल होते थे।
हम अपने खोरी गांव की उस जिंदादिली को भी याद करते हुये टीम साथी की ओर से सभी को क्रिसमस की बधाई देते हैं। खुशियों का बहाना ढूंढते ही रहना चाहिए।

हमारे प्रयास के बाद नगर निगम ने खोरी गांव से उजाड़े गए लोगो को सोलेशियम यानी आर्थिक सहायता देने के लिए राधास्वामी पर आवेदन लेने के लिए एक व्यक्ति बिठाया था। मगर वह सिर्फ नाममात्र का ही रहा। टीम साथी ने ऐसे लोगो के 572 आवेदनों को ई-मेल से नगर निगम फरीदाबाद भेजा हैं।

नगर निगम इस आवेदन को लेने के बारे में प्रचार नही किया, ना ही उनकी ओर से कोई व्यवस्थित दफ्तर नही खोला गया।

डबुआ कॉलोनी में जिनको फ्लैट मंजूर हुए ऐसे कुछ लोग वँहा गए तो क्या हुआ? डबुआ का ठबुआ पार्ट 2 में देखिए।

हिम्मत नहीं हारेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे। आज नही तो कल।

खोरी गांव के सहयोग में

टीम साथी