Update 9 November 2021

ख़ोरी अपडेट
09-11-2021

जिंदाबाद!

साथियों

छठ पर्व की बहुत शुभकामनाएं प्रकृति से जुड़े इस त्यौहार को लोग ख़ोरी गांव में बिखरी ईटों को फिर से आबाद करने की चाहत के साथ, खुशहाली से कहीं ना कहीं जोड़ेंगे ही।

कल 10-11-2021 को ई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए साथी कहीं पर भी नहीं बैठ पाएंगे। हां आप यदि कहीं फोन करते हैं तो आपको सहयोग मिलेगा ही।

रजिस्ट्रेशन का टोकन नंबर 4500 से ऊपर गया है। हम जिंदाबाद करेंगे उन सभी का जो इस काम में लगे हैं। 15 नवंबर फिलहाल नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आखिरी तारीख घोषित है।  समय बहुत कम बचा है।

आप फोन पर भी संपर्क कीजिए। हम फोन पर भी यह काम करवाएंगे। अगले दिनों में आप बिलाल मस्जिद के पास, ठेके वाली गली पर कहीं पर भी पहुंचे और ई पोर्टल पर फॉर्म भरवाए।

हम फिर कह दे हम डबुआ कॉलोनी के पक्ष में नहीं है। मगर सरकार के कागजातों में हमारा नाम आये, हम खोरी गांव से उजड़े की लिस्ट में आए यह जरूरी है।

खोरी गांव के सहयोग में

टीम साथी