खोरी अपडेट
09-10-2021
साथियों जिंदाबाद!
साथियों अभी 15 नवंबर, 2021 तक ई पोर्टल पर पुनर्वास के लिए फार्म भरा जा सकता है। इस तारीख को अभी और आगे बढ़ाने की भी कोशिश जारी है। आप ना घबराइए ना परेशान हों, मगर ई पोर्टल पर अपना फॉर्म जरूर भरिए। यह जरूरी भी है कि पोर्टल पर सही तरह से फॉर्म भरा जाए।
हम फिर बताएंगे कि जिनके भी कागजात खो गए हैं। कृपया वे लोग भी पुनः ई पोर्टल पर अपना फार्म जमा करवा ले।
यह फॉर्म भरने से यह जरूर साबित हो जाएगा कि हम खोरी गांव से उजाड़े गए हैं।
रोज की भांति कल रविवार को भी सुबह 10 बजे से 5 बजे तक चार जगह साथी बैठेंगे। जिनको टोकन नंबर मिल गया है उनके फार्म हमने ई पोर्टल से निकाल लिए हैं। आप वहां साथी के पास जाइये उनको अपना टोकन नंबर बताकर फॉर्म लीजिए। हस्ताक्षर करिए। वह उसको पोर्टल पर अपलोड करेंगे और फॉर्म आपको दे देंगे।
1–साथी अरशद अली व कार्यकर्ता -लेबर चौक पर
( 2281 से 2500 तक के टोकन नंबर वाले फार्म होंगे)
2—साथी अमन, आलोक व कार्यकर्ता — ठेके वाली गली ( 2601से 2700 तक के टोकन नंबर वाले फार्म होंगे)
व साथी अभिषेक ( 2801 से 3050 तक के टोकन नंबर वाले फार्म होंगे)
3–साथी अनिकेत व कार्यकर्ता — उस्मानिया चौक ( 2701 से 2800 तक के टोकन नंबर वाले फार्म होंगे)
4– साथी सोनू व सुमित- बंगाली कॉलोनी ( 2501 से 2600 तक के टोकन नंबर वाले फार्म होंगे)
( 1 से लेकर 2280 तक के फार्म भी हम बुधवार से अपलोड करने शुरू करेंगे)
आपको कोई कागज का फोटो कॉपी करके नहीं देना है। हम आपसे कोई पैसा नहीं लेंगे बल्कि ई पोर्टल पर जो फार्म अपलोड करेंगे उसकी प्रति आपको देंगे।
ई- पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराइए।
खोरी गांव में अपना हक बताइए।
खोरी गांव की सहयोग में
टीम साथी