खोरी अपडेट (209)
11-Dec -2023
जिंदाबाद साथियों!
हम समझते है हमारा कई दिनों से खोरी अपडेट नहीं आ रहा है जिस वजह से आप सभी यह जानना चाहते है की खोरी में क्या चल रहा है, हमारे कोर्ट केस में क्या हुआ।
आप सभी साथी जानते ही है, कोर्ट केस की परकिर्या कितनी धीमी होती है कोर्ट में एक बार में सिर्फ एक ही मुद्दों पे बात होता है फिर अगली डेट दे दी जाती है, और पिछले एक माहिनो में काफी सरकारी छुट्टियां थी जिस वजह से भी बहोत से काम अभी तक रुके है।
जैसे:-
1, एमसीएफ ने अभी तक सभी लोगो को सोलेटियम का पैसा नहीं दिया है, और न ही उसकी लिस्ट जारी कर रहे है जिससे हमे यह पता चल सके कि अब तक कितने लोगो को पैसा भेज चुके है।
2, और एमसीएफ ने अभी तक ये भी स्पस्ट नही किया है की पात्र पाए 245 की सूची में से सिर्फ 75 लोगो को ही फ्लैट मिला है बाकी लोगों को कब तक देंगे।
3, और जिन लोगो ने एमसीएफ ऑफिस में जा कर अपील फॉर्म भरे थे उसका भी लिस्ट एमसीएफ वाले जारी नहीं कर रहे है।
हम इन मुद्दों पर लगातार काम कर रहे है, और कोशिश कर रहे है की इसका जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके।
कल 12 तारीख 2023 को हमारी कोर्ट की सुनवाई कोर्ट नंबर 51 में हैं, पर हमारा केस नंबर 51 है इसलिए यह देखना पड़ेगा की कल सुनवाई होगी या नहीं ।
टीम साथी