खोरी अपडेट 189
05-06-2023
जिंदाबाद साथियों!
खोरी गांव के लिए न्याय की मांग: सुप्रीम कोर्ट के विध्वंस आदेश के दो साल।
7 जून के दिन खोरी गाँव को ध्वस्त करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 2 साल पूरे हो जाएंगे, जहाँ लगभग 1 लाख निवासी रहते थे। सुस्त और अन्यायपूर्ण पुनर्वास प्रक्रिया से निराश, निवासी न्याय की मांग के लिए अपने संविधानिक अधिकारों के साथ
7 जून 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान : एमसीएफ कार्यालय, बीके चौक, फरीदाबाद हरियाणा में हम सभी खोरी वासी एकत्रित रहे और एक साथ सरकार से सवाल पूछे।
जैसा की आप सभी को याद होगा कि कैसे 2021 में, सर्वेक्षण किए बिना या अस्थायी आश्रय प्रदान किए बिना, महामारी के बीच खोरी गांव में विध्वंस हुआ, पुनर्वास प्रक्रिया शुरू होने से पहले निवासियों को महीनों तक छत की तलाश में मजबूर होना पड़ा। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी, केवल 12% आबादी, 1,235 परिवारों को पुनर्वास के लिए पात्र माना गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सरकारी दस्तावेज होने के बावजूद हरियाणा सरकार ने अधिकांश परिवारों की पात्रता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। परेशान करने वाली बात यह भी है कि 2018-19 के बीच किए गए उनके अपने राजस्व सर्वेक्षण से पता चला कि खोरी गाँव में 6,663 परिवार रहते हैं, लेकिन जैसे ही आयुक्त को यह जानकारी दी गई, संपत्ति का विवरण उनकी वेबसाइट से हटा दिया गया।
इसके अलावा, तथाकथित पुनर्वास फ्लैट रहने योग्य नहीं है, फिर भी फरीदाबाद नगर निगम (MCF) ने हमारी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया और वे कहते रहे कि यह रहने योग्य है। अदालत में दो बार झूठे हलफनामे जमा करने के बाद, आयुक्त को 16 मई 2023 को गैर-अनुपालन के लिए बुलाया गया, जिससे एमसीएफ को ध्यान देना पड़ा। हालांकि, चौंका देने वाली बात यह भी है की 88% परिवार अभी भी अपनी पात्रता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन निवासियों के लिए अपील प्रक्रिया असंवैधानिक तरीके से प्रबंधित किया गया था। लगभग 4,000 निवासियों के आवेदन को खारिज कर दिया गया है, जबकि केवल दुबारा 570 व्यक्ति अपनी अपील जमा करने में कामयाब रहे। अंतिम तारीख को बढ़ाने के लिए एमसीएफ ने मना कर दिया है और अपील आवेदनों को स्वीकार करना बंद कर दिया है। खोरी गाँव के अधिकांश निवासियों की पात्रता को स्वीकार करने से इनकार करके और निष्पक्ष अपील प्रक्रिया प्रदान करने में विफल रहने पर, राज्य ने स्पष्ट रूप से संकेत दिया है कि शहर में मेहनतकश निवासियों के लिए कोई जगह नहीं है।
हम आपसे आग्रह करते है की ज्यादा से ज्यादा तादात में पहुंच कर हमारा साथ दे और साथ मिलकर न्याय के लिए आवाज उठाए।
खोरी गांव के साथ और सहयोग में I
टीम साथी


You must be logged in to post a comment.