ख़ोरी अपडेट
17-12–2021
जिंदाबाद!
साथियों
आज सर्वोच्च न्यायालय में तारीख थी। मगर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। क्योंकि इस मुद्दे पर जो विशेष बेंच बैठती है वह आज नहीं बैठी।
अदालत में खोरी गांव के मुद्दे पर अगली तारीख अदालत खुलने के बाद 7 जनवरी, 2022 को लगी है।
हमने आज नगर निगम के वकील श्री अरुण भारद्वाज जी को उनके आश्वासन के बाद भी क्या-क्या हुआ इसकी खबर दी।
उनको बताया कि राधास्वामी में सोमवार 13-12-2021 को कोई नहीं बैठा था। ना वहां के लोगों को कोई जानकारी थी।
14-12-2021 से नगर निगम के मात्र एक अधिकारी या कर्मचारी राधा स्वामी के गेट पर बैठे। जो लगभग 11:00 बजे आते और कभी भी चले जाते हैं।
उन्होंने सोलेशियम की कोई चिट्ठी नहीं ली।
जो भी चिठ्ठियां वो ले रहे थे उनकी कोई रसीद नहीं दे रहे थे। अरुण जी और उनके सहयोगी ने बताया कि वह नगर निगम के अधिकारियों से इस बारे में चर्चा कर रहे हैं।
अफसोस नगर निगम फरीदाबाद का रवैया आज तक बिल्कुल भी सही नहीं रहा है।
खोरी गांव के सहयोग में
टीम साथी