Update 26 November 2021

ख़ोरी अपडेट

26-11-2021

जिंदाबाद!

साथियों

संविधान दिवस की शुभकामना।
 
सर्वोच्च न्यायालय में आज पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम, 1900 पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मुकदमे पर सुनवाई को आगे के लिए कर दिया। अब 3 दिसंबर, शुक्रवार को रेखा, पिंकी व पुष्पा बनाम भारत सरकार वाले मुकदमे की सुनवाई से पहले वन अधिनियम का मुद्दा सुना जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पारीख ने अदालत से कहा कि उन्होंने पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम में परिवर्तन के मुद्दे पर “शांति, अनीता, बीना ज्ञान, सरोज पासवान व बब्बो बनाम भारत सरकार व अन्य” वाले केस में जो कागजात दाखिल किए हैं कृपया उन्हें इस मुकदमे में जोड़ा जाए। अदालत ने उनकी बात मंजूर की।

एक महत्वपूर्ण बात यह है की चिट्ठी आंदोलन के दूसरे चरण में हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए नगर निगम फरीदाबाद को चिट्ठी लिखनी शुरू कर रहे हैं।

15 नवंबर के आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है की जो परिवार यह सिद्ध करता है कि वह खोरी में रहता था। तो उसको 6 महीने तक ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसे सोलेशियन कहा जाता है।

इसके बारे में पूरी खबर हम आपको कल भेजेंगे

हिम्मत नहीं हारेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे। आज नही तो कल।

खोरी गांव के सहयोग में

टीम साथी