ख़ोरी अपडेट
07-11-2021
जिंदाबाद!
साथियों
आज बिलाल मस्जिद के पास काफी लोग ई पोर्टल पर फार्म भरवाने आए। हमें समझ में आया कि लोगों को जानकारी का बहुत अभाव था। हमने उनको सब बताया, वह समझे भी। टीम साथी के सहयोगी फिर कल वही बैठेंगे।
आज एक युवा ने आकर काम रोकने की कोशिश की। हम जानते हैं कि उनको किसने भेजा था। मगर हम यह बताना चाहेंगे कि हम डरेंगे नहीं और सही काम करते रहेंगे। लोगों को पूरी जानकारी देंगे।
हमें मालूम है कि जिन्होंने अब तक लोगों से जानकारी छुपाई वे परेशान हैं। हम उनको इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि हम सही जानकारियां देते रहेंगे। वे अपनी परेशानियां बेकार में ना बढ़ाएं।
ई पोर्टल पर फार्म भरने का हमारा मतलब डबुआ कॉलोनी नहीं है। ई पोर्टल पर फार्म भरवाने का हमारा मकसद है कि यह सिद्ध करना कि लोग ख़ोरी गांव में लोग रहते थे और सरकारी रिकॉर्ड में उनका नाम आ जाये।
खोरी गांव के सहयोग में
टीम साथी