Update 10 August

खोरी अपडेट {235}

10 अगस्त 2025

ज़िंदाबाद साथियो!

नगर निगम ने 6 अगस्त 2025 को एक नोटिस अपने पोर्टल अपलोड किया है साथ ही व्यक्तिगत भेजना शुरू किया है, जो हम सबके लिए जानना ज़रूरी है।

नगर निगम ने टोटल 761 लोगों नोटिस जारी किया है, और उन्हें 3 हफ्ते का वक्त देते हुए ये कहा है कि, अंतिम नोटिस के बाद 3 हफ्ते के अंदर अपना अपना अलॉटमेंट लेटर ले लें। अंतिम नोटिस 6 अगस्त 2025 को जारी किया गया है।

नगर निगम का कहना है कि, नगर निगम ने पहले भी कई बार नोटिस जारी किए थे (21.04.2022, 19.07.2022, 30.06.2023, 14.07.2023, 08.05.2025 आदि) लेकिन संबंधित व्यक्ति ने कब्जा लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। अब यह अंतिम मौका है कि आवंटित फ्लैट का कब्जा तुरंत लिया जाए, वरना आवंटन रद्द कर दिया जाएगा और कोई दूसरा हकदार व्यक्ति यह फ्लैट ले सकेगा।

साथियो, MCF कि तरफ से यह सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए चेतावनी है, जिनके पास फ्लैट का आवंटन हो चुका है लेकिन आवंटन पत्र लेने में देरी कर रहे हैं। यह अंतिम मौका है, उसके बाद उन सभी के फ्लैट कैंसिल कर दिए जाएंगे, फिर उन्हें आगे मौका नहीं दिया जाएगा फ्लैट लेने का।

साथियों जिन्होंने अभी तक अपना आवंटन पत्र नहीं लिया है, अगर वे लेना चाहते है तो, वे लोग तुरंत ले लें।

इस लिस्ट में हमने देखा है कि जो लोग डबुआ में पहले से ही रह रहे है उन्हें भी ये नोटिस दिया गया है। घबराएं नहीं अगर आप पहले से रह रहे है और आपको भी नोटिस आया है तो हमे सूचित करे।

खोरी गांव के साथ, आपके सहयोग में।
टीम साथी!