खोरी वन क्षेत्र में नगर निगम ने 150 अवैध झुग्गियां ढहाईं

फरीदाबाद। नगर निगम ने खोरी वन क्षेत्र में बनाए 150 अवैध झुग्गियों और मकानों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई करते हुए जेसीबी चलाकर ढहा दिया। इस दौरान अवैध रूप से बनी झुग्गियों और मकानों में रह रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। प्रतिरोध की परवाह न करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने सभी अवैध बनाए मकानों को गिरा दिया।

नगर निगम में तोड़फोड़ विभाग के ड्यूटी मजिस्ट्रेट नितिन कादियान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करीबन तीन वर्ष पहले खोरी वन क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराया गया था। इसके बाद भी लोगों ने दोबारा अस्थायी मकान बना लिए थे। निगम बार-बार नोटिस देने के बाद कार्रवाई करता है लेकिन यहाँ लोग जबरन अस्थायी आश्रय बना लेते हैं। इसके पूर्व भी नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की थी। इसके बावजूद लोग कानून का उल्लंघन करते हुए दोबारा से निर्माण कर लेते हैं। बृहस्पतिवार को निगम ने कार्रवाई करते हुए 150 झुग्गियों और अस्थायी मकानों को ढहा दिया


स्रोत/क्रेडिट

  • अमर उजाला, समाचार: “खोरी वन क्षेत्र में नगर निगम ने 150 अवैध झुग्गियां ढहाईं”, प्रकाशित 13 जून 2024। Amar Ujala