Update 08 March

खोरी अपडेट 218

{08 मार्च 2024}

जिंदाबाद साथियों!

आप सभी को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आज महिला दिवस के मौके पर हम महिलाओं को उनकी शक्ति और साहस का सम्मान देते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना प्राक्रम दिखा रही है हम उन सभी महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं जो जून 7, 2021 को हुए घरों के तोड़फोड़ व अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का जिन्होंने सामना किया है, जैसे महिलाओं और बच्चों पे बड़ी बेरहमी से लठिया चलायी गयी, झूठे केस मे जेल भेजा गया I और किस तरह आज भी दर दर भठकने को मजबूर है, आज तक सरकार ने उन्हे पूर्ण पुनर्वास नहीं दिया I इन सब के बावजूद उन्होने आज तक हार नहीं मानी ।

हम महिलाओं को सलाम करते हैं। हम आपकी लड़ाई और दृढ़ संकल्प से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। कभी भी हार न मानें इसी तरह लड़ते रहे।

क्युकी महिला दिवस शुक्रवार के दिन है इस वजह से हमने निर्णय किया है की हम 10 मार्च यानी रविवार के दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक, महिला दिवस मनाएंगे जिसमे हमारे कुछ अतिथि भी आयेंगे जो महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा यदि आपके कोई सवाल हो तो उनके भी जवाब दिए जायेंगे।

महिला जब भी जागी हैं इतिहास ने करवट बदली हैं ।

स्थान:- चुंगी नंबर 2 बारात घर नियर पुलिस बूथ
समय: – 2 बजे से 4 बजे तक
तारीख:- 10 मार्च 2024

https://maps.app.goo.gl/gtieBVztneCCYa266

खोरी गांव के साथ और सहयोग में।

टीम साथी ख़ोरी गाँव!